RBSE द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कल किसी भी समय rajpsp.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां बने रहें।
शिक्षा विभाग के सूत्रों और ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने आंसर-की के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बस कुछ ही घंटों में रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
दोनों कक्षाओं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बोर्ड अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होते ही rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर आप सभी को रिजल्ट देखने को मिलेगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी मुख्य अपडेट्स
RBSE 5वीं और 8वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इंवेट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) / शिक्षा विभाग |
| कक्षा | 5वीं और 8वीं |
| एग्जाम की डेट (8वीं) | 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 |
| एग्जाम की डेट (5वीं) | 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 24 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in / rajpsp.nic.in |
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और वेबसाइट rajpsp.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर आपको “RBSE Class 5th Result 2026” या “RBSE Class 8th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें। साथ ही, सभी छात्र अपनी कक्षा के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और जिला चुनना होगा। साथ ही, जन्म तिथि को भी फिल करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ या ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए PDF में सेव कर लें।